ब्रेकिंग

पूछ रहे लोग खाये पहने कि बिजली बिल पटाये, अनाप -शनाप बिलिंग से पनप रहा जनाक्रोश

Spread the love


0 क्या यही स्मार्ट मीटर है जो मनमाना बिल उगल रहा*
0 आखिर क्यों कर रहे ऐसा प्रयोग ये समझ से परे

बिलासपुर। पता नही विद्युत वितरण कम्पनी कैसा स्मार्ट मीटर लेकर आया है कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगो को बिल देखकर हार्ट अटैक जैसा झटका लग रहा। दो-ढाई सौ रुपये मासिक बिल का भुगतांन करने वाले गरीब श्रमिक का बिल 3 माह में 25000 से सीधे 57500 बढ़कर 82 हजार 800 पहुँच गया। तो कोई 18 तो कोई 55000 तक बिल देखकर माथा धुन रहा।

इस मसले को लेकर सीजीडीएनए की टीम ने शनिवार को शहर के उपभोक्ताओं से चर्चा की ।
आप खुद सुनिए और देखिए वे क्या कह रहे है


राजेश सूर्या, विद्युत उपभोक्ता

बेनबाई दिवाकर, विद्युत उपभोक्ता

पूरे शहर में मचा कोहराम


जब से घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए है तब से पूरे शहर में ऐसे ही अनाप-शनाप बिजली का बिल आ रहा है। जिससे जाहिर है कि बिलिंग सेक्शन कैसे काम कर रहा।


पूछ रहे लोग और क्या करे


कम्पनी ने कहा बिल हाफ होगा सीएफएल लगाइए लोगो ने 90 और 100 वाट के लट्टू बल्ब को हटाकर इनकी जगह पहले सीएफएल और फिर एलईडी लगवाए, घर वही है लाइट पंखे कूलर भी उतने ही लगे है फिर ऐसा बिल क्यो आ रहा ये समझ से परे है।


नागरिक संघर्ष समिति ने भी झंडा कर रखा बुलन्द


पिछले दिनों नागरिक संघर्ष समिति के बैनर तले कांग्रेस नेता अमित तिवारी ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा कर स्मार्ट मीटर लगने के बाद घरों घर आ रहे भारी भरकम बिल को लेकर उपभोक्ताओं से बिल न पटाने और इस मुहिम से जुड़कर आवाज बुलंद करने आव्हान किया था। सीई कार्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन भी सौपा गया पर पब्लिक को राहत नही मिल रही।


यूनिवर्सिटी की तरह हो रहा रिवेल्युशन


स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद अनाप-शनाप आ रहे बिजली के बिल को लेकर जब उपभोक्ता भड़के और आवाज उठने लगी तब कम्पनी ने मोहल्लों में बिल सुधार कैम्प लगाया। जिसमे यूनिवर्सिटी के रिवेल्युशन प्रक्रिया की तरह 40-50 हजार का बिल दनदना तक सीधे ढाई-तीन हजार तक हो गया। ऐसे तो रिवेल्युशन में विद्यार्थयो के नम्बर बढाने के लिए किया जाता है, ये बात अलग हक की कम्पनी लोगो के भड़कने के कारण बिल कम करने इस तंत्र का उपयोग कर रही। जिससे जाहिर है कि जानबूझकर लोगो को भड़कने विवश किया जा रहा पता नही कम्पनी आखिर ऐसा प्रयोग कर क्यो रही ये समझ से परे है।

000 एके अम्बष्ट
चीफ इंजीनियर विलासपुर विद्युत क्षेत्र
तिफरा मुख्यालय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *