
बिलासपुर,,, न्यायधानी बिलासपुर के नगर पालिक निगम के निर्माण कार्यो में इंजीनियरिंग, मॉनिटरिंग और ठेकेदारी के ट्रिपल इंजन का बेजोड़ नमूना देखना है तो चले आइए बिलासपुर, ये तस्वीरे राजकिशोर नगर में ऊर्जा पार्क से लेकर शनि मंदिर तक 4 करोड़ की लागत से चल रहे नाला निर्माण के कार्य का है। आप खुद देखिये कैसे जिस साइड एक भी घर नहीं, वहां लोहे को रॉड और कंक्रीट की ढलाई करा नाले का निर्माण कराया जा रहा, वो भी पहले से धंसे और आपस एक दूसरे से गले मिल रहे नाले के दीवार से सटाकर दीवार को तोड़ने के बजाए… उसी के बगल से
आर सी सी नाले की ढलाई की कराई जा रही है! मौके पर न मॉनिटरिंग हो रही है! न क्यूरिंग….!

ये निर्माण गजराज कंट्रक्शन के ठेकेदार राहुल ताम्रकार का बताया जा रहा है! सवाल यह उठ रहा है! कि जब इस लाइन में एक भी मकान नहीं है! तो फिर ये नाला कहा के पानी की निकासी के लिए बनवाया जा रहा ! सवाल इसलिए भी कि यहां पहले भी लाखों रुपए की लागत से नाले का निर्माण कराया गया था… जिसका कुछ हिस्सा आज भी सूखा, क्षतिग्रस्त और कही कही तो पटा पड़ा है!
कुल मिलाकर हालात ये है! कि नाले नालियां कहा से निकल रही है! और कहा जा रही है! इसका कोई ओर छोर नहीं है! इससे भी दिलचस्प बात ये है! कि जहाँ जरूरत नहीं वहां नाले नालियों का निर्माण कराया जा रहा है! नतीजतन बारिश के दिनों में आधा शहर डुबान में आ जाता है! कुल मिलाकर विकास और मूल भूत सुविधाओं के निर्माण के नाम पर करोड़ो रुपए इसी तरह खर्च करके सरकारी रकम की बर्बादी कर ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने की कवायद की जा रही है! ऐसा आरोप लंबे समय से लग रहा… पर जिम्मेदार अधिकारी और शासन क्यों इन पर संज्ञान नहीं ले रहे.. ये समझ से परे है!

ऐसे है जिम्मेदार
0 इस मामले में CGDNA की टीम ने सरकंडा- राजकिशोर नगर जोन के जोन कमिश्नर भूपेंद्र उपाध्याय से उनके दफ्तर में भेंट कर चर्चा का प्रयास किया उन्हें कॉल कर सम्पर्क का प्रयास किया लेकिन न तो भेंट हुई न बात।
0 वही जोन के इंजीनियर रमनदीप छाबड़ा ने बताया कि ये निर्माण गजराज कंट्रक्शन का है, मॉनिटरिंग हो रही यदि पुराने नाले की धंसी दीवार से सटाकर निर्माण कराया जा रहा तो गलत है, दिखवा लेता हूँ।
