ब्रेकिंग
Uncategorized

निगम बोले तो बाबा भुसरूंग, भवन अधिकारी के भाई के काम्प्लेक्स का कैसे हो गया नियमितीकरण

0चट निर्माण फट नियमितीकरण को लेकर उठ रहे सवाल
0 कह रहे लोग लोगो के निर्माण को अवैध बता बुलडोजर चलवाने वाले पर भी हो कार्रवाई
0 दोषी अफसरों पर होनी चाहिये कार्रवाई
0 जब जिम्मेदार अफसर ऐसे कर रहे तो कैसे कराएंगे नियम का पालन

रिंगरोड- उसलापुर बाइपाज़ रॉड के कार्नर का नवनिर्मित काम्प्लेक्स

बिलासपुर। गौरवपथ रिंगरोड -2 – -उसलापुर बाइपास रोड के कार्नर के काम्प्लेक्स के फटाफट निर्माण और नियमितीकरण को लेकर कईं सवाल उठ रहे है। इस नवनिर्मित परिसर का निर्माण तो हाल ही में ही हुआ है। जबकि राजपत्र में 14 जुलाई 2022 के पूर्व अस्तित्व में आये भवनों के ही नियमितीकरण का प्रावधान किया गया है। तो फिर भवन शाखा अधिकारी के भाई के भवन का नियमितीकरण हो कैसे गया। क्या अफसरों के लिए राजपत्र में कोई अलग प्रावधान किया गया है और नही तो इससे जुड़े अफसरों पर क्या कार्रवाई की जाएगी ये बड़ा सवाल है।
तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने ऐन विधानसभा चुनाव के पहले आमजन को अपनी ओर आकर्षित करने लगातार घोषणाएं की। इसमे बिना अनुमति के मनमाफिक बनाये गए भवनों को शुल्क लेकर नियमितीकरण किये जाने का भी घोषणा भी शामिल है।

ये है प्रावधान-

इस नियम के तहत ऐसे लोग जिन्होंने बिना अनुमति मनमाने ढंग से भवन का निर्माण करा लिया है वो निर्धारित शुल्क जमाकर अपने भवन का नियमितीकरण करा सकते है। राजपत्र में इसका प्रकाशन भी कराया गया कि 14 जुलाई 2022 के पूर्व अस्तित्व में आए भवनों पर ही ये आदेश लागू होगा। जबकि निगम के भवन शाखा अधिकारी के भाई का भवन अभी हाल ही में बनकर तैयार हुआ ये सबने देखा।


ये दस्तावेज अनिवार्य-
नियमितीकरण के लिए आवेदक को अपने भवन के नियमितीकरण के लिए ये प्रस्तुत दस्तावेज प्रस्तुत करने निर्देश।

सवाल यह उठ रहा कि जब ये काम्प्लेक्स ही 2024 में अस्तित्व में आया तो इसका नियमितीकरण कैसे हो गया। क्या पद और दायित्व में बैठे लोग केवल लोगो पर ही वैध अवैध का डंडा चलाएंगे खुद इसका पालन नही करेंगे। क्या इसके लिए अफसर जिम्मेदार नही और यदि है तो इतनी बड़ी गड़बड़ी हो कैसे गई। क्या इसके जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button