
बिलासपुर,,, मोपका थाना सरकंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक सवार से मारपीट कर शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तुषार उर्फ लक्की यादव, प्रहलाद यादव व सूरज साहू शामिल हैं। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

विवरण मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.06.2025 को प्रार्थी उमेद राम साहू पिता भकला साहू उम्र 55वर्ष निवासी चिंगराजपारा सरकंडा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 30/06/25 के लगभग 10:30 बजे नगौई उरेहापारा से अपनी मोटर साइकल से वापस आ रहा था ग्राम बिजोर के पास तीन लड़के प्रहलाद यादव,सूरज साहू , लक्की यादव उसको जबरन रोके और गाली गुप्तार डंडे से मारपीट कर शराब पीने के लिए पैसे की मांग किए मारपीट में प्रार्थी के बाए हाथ में चोट सूजन आई। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध किया गया उपरोक्त के सम्बन्ध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा तत्काल पतासाजी कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया, जिनके निर्देशानुसार व श्री राजेन्द्र जायसवाल (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं श्री सिद्धार्थ बघेल नुपूर (रा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा, श्री निलेश पाण्डे थाना प्रभारी सरकंडा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर घटनाकारित करने वाले आरोपियों 1.तुषार उर्फ लक्की यादव पिता कृष्ण कुमार यादव उम्र 20वर्ष साकिन रामायण चौक बहतराई थाना सरकंडा जिला बिलासपुर 2. प्रहलाद यादव पिता बिसराम यादव उम्र 18वर्ष साकिन रामायण चौक बहतराई थाना सरकंडा 3. सूरज साहू पिता जनक राम साहू उम्र 21वर्ष रामायण चौक बहतराई चौक थाना सरकंडा को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकल,डंडा को विधिवत् जप्त किया गया आरोपियो को दिनाँक 01/07/25 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया हैं। उपरोक्त कार्यवाही में पु स के मोपका प्रभारी उपनिरीक्षक भावेश शेंडे , प्र आर मोहन मुरली राठौर, मनोहर लकड़ा फूलसाय नायक की विशेष भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedAugust 21, 2026NSUI ग्रामीण की हॉट सीट पर रंजेश सिंह क्षत्री की एंट्री, अब कॉलेजों में अफसरशाही की लगेगी ‘क्लास’ छात्रसंघ चुनाव बहाली, RTE और छात्रों की समस्याओं पर छेड़ेंगे मोर्चा—नई टीम भी जल्द मैदान में, बोले रंजेश… छात्रहित में आवाज दबेगी नहीं, जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी होगा…
UncategorizedAugust 20, 2026रोहित तिवारी का चला संगठन में ‘तिवारी फॉर्मूला’! मंथन सभागार में सर्वसम्मति से नई टीम का ऐलान, प्रदीप तिवारी को जिलाध्यक्ष तो प्रशांत-जूही को अहम जिम्मेदारी; सुमंत को उप प्रांताध्यक्ष बनाकर प्रदेश अध्यक्ष ने फिर दिखाया संगठनात्मक दांव…
UncategorizedAugust 20, 2026आईटीआई में ‘ट्रेड’ का खेल या नियमों की अनदेखी? NSUI के प्रदेश सचिव ने खोला मोर्चा, बेसमेंट से फायर सेफ्टी तक उठाए सवाल; बोला—पहले जांच तो हो, फिर खुलेगा महाराणा के ‘मान्यता मॉडल’ का राज…
UncategorizedAugust 19, 2026चलती बस से महिला यात्री के गले से जेवर झटककर भागने वाले 7 महिला समेत 9 आरोपी बाकीमोगरा से पकड़ाए, रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…



