
बिलासपुर,,,, भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ बिलासपुर में विशाल पदयात्रा निकाली गई… गांधी चौक से नेहरू चौक तक आयोजित इस पैदल मार्च में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और हजारों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया… पूरे मार्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी रही और लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारों से शहर का माहौल गूंज उठा…
इस अवसर पर एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री आदरणीय डॉ. वीरेंद्र खटीक से समाज के गणमान्य लोगों के साथ सौजन्य मुलाकात करने का अवसर मिला… इसके पश्चात वे भाजपा की ओर से आयोजित विशाल पदयात्रा में शामिल हुए…
पदयात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. वीरेंद्र खटीक, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धरमजीत ठाकुर, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, केड़ा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, बिलासपुर महापौर पूजा विधानी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह ठाकुर, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर और ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल और भारतीय जनता पार्टी के एल्डरमैन योगेश बोले प्रमुख रूप से शामिल हुए…
पदयात्रा के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा अराजकता के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की… गांधी चौक से नेहरू चौक तक निकली इस पदयात्रा में कार्यकर्ताओं का उत्साह और नेताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली…

इस कार्यक्रम में बिलासपुर के एल्डरमैन (पार्षद) योगेश बोले भी शामिल हुए… उन्होंने कहा कि समाज के गणमान्य लोगों के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. वीरेंद्र खटीक से सौजन्य भेंट और उसके बाद विशाल पदयात्रा में शामिल होना उनके लिए महत्वपूर्ण अवसर रहा… उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता और कार्यक्रम में मिली व्यापक भागीदारी को उत्साहजनक बताया…
योगेश बोले एल्डरमैन (पार्षद), बिलासपुर, छत्तीसगढ़
