ब्रेकिंग

जेल से रिहाई पर सेनानी की तरह माला पहन रीलबाजी कर भौकाल पेलने वाले दो आरोपी गिरफ्तार गाड़ी जब्त, अब कान पकड़कर मांग रहे माफी कर रहे तौबा…!

बिलासपुर/ जेल से रिहाई के बाद सेनानी की तरह माला पहन रीलबाजी कर ताहूतदारी दिखाते पकड़े गए दो आरोपी की अब कान पकड़कर माफी मांगते वीडियो सामने आया है, जिसमे दोनो अब ऐसा नही करने की बात कह रहे है। सिविल लाइन पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर उनसे चारपहिया वाहन भी जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में जूनाबिलासपुर कतियापारा निवासी सक्षम ध्रुव पिता सतीश ध्रुव और दयालबंद का
साहिल केवट पिता जीवन केवट है जिनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने संबंधित वाहन को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस ने उतारा रीलबाजी का भूत

रीलबाजी के चक्कर मे युवा कानून और जान से खुला खिलवाड़ कर रहे, आयेदिन तरह तरह के मामले सामने आ रहे है, पुलिस कार्रवाई कर सन्देश भी दे रही पर इसका असर नही दिख रहा?

मांगी माफी की तौबा

अब वायरल वीडियो में दोनो कान पकड़कर माफी मांगते
और भविष्य में दोबारा ऐसी गलती न करने की बात कहते दिखाई दे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *