
बिलासपुर,,,, दीपावली के त्योहार पर लोगों को मिलावट मुक्त और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है! इसी कड़ी में विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मिठाइयों और खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए… इन नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है! रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी… अभिहित अधिकारी आर. आर. देवांगन के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई के दौरान तीन प्रतिष्ठानों से अलग-अलग खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए…
इनमें बस स्टैंड स्थित सूर्या रॉयल स्वीट्स से खोवा (मावा) का नमूना लिया गया… वहीं, जूना बिलासपुर स्थित बजरंग प्रसाद भंडार से कुंदा और बेसन के लड्डू के सैंपल संकलित किए गए। इसके अलावा श्री बजरंगबली स्वीट्स से काजू कतली का नमूना लिया गया…
विभागीय टीम ने सभी नमूनों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत विधिवत सील कर परीक्षण के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की है! प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप होने की स्थिति स्पष्ट होगी। रिपोर्ट में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी…
निरीक्षण दल में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीर सागर पटेल और खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतीक तिवारी प्रमुख रूप से शामिल रहे…
त्योहार तक जारी रहेगा जांच अभियान…
दीपावली के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के मद्देनजर विभाग ने कारोबारियों को गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए हैं! विभाग के अनुसार, आम नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए आगामी दिनों में भी जांच अभियान लगातार जारी रहेगा…
अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट पर नजर: जिन मिठाइयों और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं! उनकी वास्तविक गुणवत्ता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी…
