
बिलासपुर / फ़ूड सेफ्टी विभाग की टीम ने चाँटीडीह रपटा से लगे’ श्री राम कनफेक्शनरी’ में गन्दगी के बीच जमीन में दिवाली पूजा के लिए बनाए जा रहे 418 किलोग्राम बताशे को मौके पर नष्ट कराने और सुधार कार्य कराते तक निर्माण इकाई को अग्रिम आदेश तक बंद रखने के निर्देश देने और मौसाजी स्वीट्स’ के निर्माण फर्म
का निरीक्षण कर प्रतिष्ठान से जांच के लिए पेड़ा व काजू कतली का विधिक नमूना लेने का दावा किया है।
इन तस्वीरों में आप खुद देखिये कैसे वार्ड क्रमांक 47, चांटीडीह स्थित सीजनल प्रोडक्ट्स बतासा निर्माण फर्म ‘श्री राम कनफेक्शनरी’ (प्रोप्राइटर – रामदास साहू) के फर्म के औचक निरीक्षण के दौराअस्वच्छ दशा में निर्माण होते पकड़ा गया।
निरीक्षण के दौरान फर्म परिसर में बेहद अस्वच्छकर और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक दशाओं में बतासा का निर्माण व खाद्य सुरक्षा मानकों का घोर उल्लंघन पाए जाने पर विभाग की टीम द्वारा त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई करते हुए मौके पर मौजूद 28 कैरेट बतासे को मौके पर ही नष्ट कराने का दावा किया गया, जिसका बाजार मूल्य 27,170/- बताया गया। साथ ही इस निर्माण इकाई को सुधार कार्य पूर्ण कराने अग्रिम आदेश तक बंद रखने के निर्देश देने दावा किया गया है।
वही मौसाजी ‘मौसा जी स्वीट्स’ के निर्माण फर्म का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता की जांच हेतु प्रतिष्ठान से पेड़ा एवं काजू कतली का विधिक नमूना (Legal Sample) लेकर परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजने दावा किया गया है।
