ब्रेकिंग

गौ माता की दुर्दशा से व्यथित आदेश ने सरेराह रोड डिवाइडर पर बैठ चापर से भिंडी-बरबट्टी की तरह काट डाली उंगलियां, शासन, प्रशासन को कोसा फिर दोहराई गौ माता को राजमाता घोषित करने मांग

Spread the love

रायपुर । गौ माताओं की दुर्दशा और लगातार सड़को में वाहनों से कुचलकर हो रही उनकी मौत से व्यथित राजधानी के युवक ने सरेराह सड़क के बीच डिवाइडर पर बैठ अपने हाथ की उंगलियों को सब्जी की तरह चापड़ से काट डाला उसने गौ माता को राजमाता का दर्जा दिलाने और जै गौ माता के नारे लगाए इस वायरल वीडियो ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया कि गौ माता के प्रति इस कदर दीवानगी…


गौ माता को राजमाता घोषित करने की मांग करते हुए अपने हाथ की उंगली को चॉपर से काटने वाला यह युवक राजधानी का आदेश सोनी हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि “गौमाता की रक्षा नहीं हो रही, जब तक बलिदान नहीं होगा तब तक सरकार नहीं सुधरेगी।” इतना कहने के बाद उन्होंने जयकारे के साथ अपनी उंगली काट दी।
दरअसल आदेश लंबे समय से गाय को राजमाता का दर्जा देने की मांग कर रहा है उसने कईं बार इसके लिए शासन – प्रशासन को ज्ञापन भी सौपा पर मांग पूरी न होने पर उन्होंने यह कदम उठाया।
निश्चित तौर पर यह सिस्टम और सिस्टम में बैठे अकर्मण्य अफसरों और सरकारी अमले का फेलियर है, हाईकोर्ट फटकार लगा चुका, सीएम और कलेक्टर भी चेतावनी दे चुके पर आज तक सड़को पर पसरी गायों के उचित प्रबंधन के लिए कोई ठोस पहल नही की जा सकी इसके नाम पर रेडियम पट्टी दिखावे की कार्रवाई और केवल बयानबाजी हो रही और सड़कों पर आए दिन कुचलने से मवेशियों की मौते ही हो रहीं, ऐसे समय मे इस युवा के गौ माता को बचाने और गौ माता को राजमाता का दर्जा दिलाने के इस वायरल वीडियो ने खलबली मचा सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिये है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *