
00 आनंद शुक्ला, रत्न निधि पुस्टी शशांक ठाकुर और सौरभ शर्मा होंगे जस्टिस
00 नियुक्ति के बाद जजों की संख्या बढ़कर 20 होगी
बिलासपुर। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट मे 4 नए न्यायाधीशों और 2 न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति का फरमान जारी किया है।
कॉलेजियम ने बार कोटे से चार अधिवक्ताओं को हाईकोर्ट जज और दो न्यायिक अधिकारी बनाने अनुशंसा की है। इनमें आनंद शुक्ला, रत्न निधि पुस्टी (आर.एन. पुस्टी उर्फ रतन पुस्टी), शशांक ठाकुर और सौरभ शर्मा शामिल है, वही बेंच कोटे से दो न्यायिक अधिकारियों में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वर्तमान रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव और रायपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम प्रसाद वर्मा शामिल हैं। दोनों न्यायिक सेवा से आते हैं। नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 20 हो जाए शशांक अतिरिक्त महाधिवक्ता हैं । ये सभी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रूप में पैरवी करते रहे हैं।
चार अधिवक्ताओं को न्यायाधीश बनाए जाने से बार का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा, वहीं दो न्यायिक अधिकारियों की पदोन्नति से न्यायिक सेवा को प्रतिनिधित्व मिलेगा।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में लंबे समय से न्यायाधीशों के रिक्त पदों और लंबित मामलों के दबाव को देखते हुए इन नियुक्तियों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वही सौरभ बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खैरा डंगनिया के मूलनिवासी और गोड़पारा निवासी सीनियर एडवोकेट स्वर्गीय रघुबीर प्रसाद शर्मा के सुपुत्र है।

