ब्रेकिंग

बछड़े को कार से कुचलने वाला आरोपी जितेंद्र कुशवाहा गिरफ्तार, सिटी कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई…..

Spread the love

बिलासपुर– दो दिन पूर्व काले रंग की कार से दयालबंद नारियल कोठी के पास एक बछड़े को बेरहमी पूर्वक कुचलने वाला 37 वर्षीय आरोपी जितेन्द्र कुशवाहा मधुबन रोड का ही रहने वाला निकला।

बछड़ा अपनी माँ के साथ सड़क पर कर रहा था, वायरल वीडियो में सबने देखा कि काले रंग की कार के चालक ने उसे कैसे बेरहमीपूर्वक कुचला था, और कैसे गाय अपने घायल बछड़े की करूँ चीत्कार सुन दौड़ उसके पास गई और सड़क पर तेदेपा रहे अपने बछड़े को कैसे बड़ी देर तक चाटकर उठाने का प्रयास कर रहा था, पर उसकी मौत हो गई, गौ सेवक मोहित यादव की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पड़ताल कर मधुबन रोड निवासी आरोपी वाहन चालक जितेन्द्र पिता वीरेंद्र कुशवाहा को धारा 25 धारा 281,325 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर घटना में
प्रयुक्त वाहन उसकी कार कर्मण सीजी 10 / बीपी/ 9908 को भी जब्त कर लिया।

शाम 5 बजे की घटना

ये घटना शाम 5 बजे के करीब की बताई जा रही है, ये शहर का व्यस्ततम रिहायशी और इलाका है जहाँ मोहल्लेवासियों आमजन और यहां रहने वाले हॉस्टलर विद्यार्थियों का आना जाना लगा रहता है, फिर ये आरोपी कैसे भाग निकला किसी ने उसे कैसे नही देखा कैसे नही पहचाना ये भी बड़ा सवाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय के साथ इस कार्रवाई के दौरान प्रआर विनोद यादव गोकुल जांगडे, धिरेन्द्र सिंह, राहुल जगत और नवल पैकरा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *