
बिलासपुर/ पण्डित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय बिलासपुर का सप्तम दीक्षान्त समारोह 3 नवंबर को विश्विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया हैं, कुलपति प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार सारस्वत ने शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका करेंगे। समारोह के मुख्यातिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और दीक्षान्त वक्ता प्रोफेसर कैलाश चंद्र शर्मा व दीक्षांत अतिथि प्रोफेसर नागेश्वर राव होंगे।
उन्होंने बताया कि इस समारोह के विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव , मंत्री टंकराम वर्मा होंगे, विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में नगर विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक धरमजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला, विधायक अटल श्रीवास्तव विधायक दिलीप लहरिया, व कार्यपरिषद सदस्य गोमती साय व लता उसेंडी, राजेश सूर्यवंशी, पूजा विधानी होंगे।
उन्होंने बताया कि इस समारोह में सत्र जनवरी-दिसम्बर 2023, सत्र जुलाई-जून 2024, सत्र जनवरी-दिसम्बर 2024, सत्र जुलाई-जून 2025, सत्र जनवरी-दिसम्बर 2025 के विभिन्न संकायों में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुल 72 विद्यार्थियों को 119 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे, जिनमें 14 दानदाताओं द्वारा प्रदत्त स्मृति स्वर्ण पदक भी शामिल है। इसके साथ ही 5 पी-एच.डी. (विद्या वाचस्पति) उपाधि भी दिये जाएंगे।
विश्वविद्यालय के परीक्षा सत्र जनवरी- दिसम्बर 2023 में 2,051 विद्यार्थी सत्र जुलाई-जून 2024 में 7951 विद्यार्थी, सत्र जनवरी-दिसम्बर 2024 में 3,155 विद्यार्थी, सत्र जुलाई- जून 2025 में 6,420 विद्यार्थी, सत्र जनवरी-दिसम्बर 2025 में 5,223 विद्यार्थी, कुल 24800 विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों में स्नातक, स्नातकोत्तर, पी.जी. पत्रोपाधि, डिप्लोमा पत्रोपाधि तथा सार्टिफिकेट परीक्षा उत्तीर्ण किए हैं।
रिहर्सल 2 को 2 बजे
2 नवम्बर को दोपहर 2 बजे समारोह पूर्व रिहर्सल का आयोजन किया गया है। जिसमें पी-एच.डी. उपाधि तथा गोल्ड मेडल पाने वाले विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।
दीक्षांत समारोह के लिए विश्वविद्यालय परिसर में
वाटरप्रूफ डोम तैयार किया जा रहा है।
