ब्रेकिंग

राज्यस्थापना दिवस के पर एक दिवसीय आयोजन के लिए गाइडलाइन और मुख्यातिथियों की सूची जारी, अपन बानी अपन गोठ नई मिलेगा कोई बिल…!

,

बिलासपुर / राज्य सरकार ने छत्तीसगढ स्थापना दिवस पर विगत वर्ष की भांति इस बरस भी 2 नवम्बर को जिला मुख्यालयों में 1 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन करने के साथ साथ माननियो के जिलावार मुख्यातिथि की सूची भी जारी कर दी है।


जारी गाइडलाइन में जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कार्यक्रम स्थलो पर विभिन्न विभागों के विकासोन्मुखी प्रदर्शनी का आयोजन कर विभागीय उपलब्धियों को प्रदर्शित करने, मुख्य थीम (Theme) “सशक्त नारी, युवा उड़ान” हो, यह सुनिश्चित करने. जिला स्तर पर स्थानीय कलाकारों से एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराने और आयोजन में शालीनता का विशेष ध्यान रखने किसी प्रकार का अभद्र प्रदर्शन न होने देने,राज्यस्थापना दिवस 1 नवंबर से 3 नवम्बर तक रात्रि में जिला मुख्यालयों के शासकीय भवनों पर रोशनी का इंतजाम करने और निजी संस्थाओं को भी रोशनी के लिए प्रोत्साहित करने, “सशक्त नारी, युवा उड़ान” की थीम (Theme) को प्रदर्शित करते हुए रोशनी करने और वो भी इस पर होने वाले व्यय को अपने विभागीय बजट से वहन करने कहा गया हैं।

–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *