ब्रेकिंग

मिठाई की दुकानों में खाद्य विभाग की धमक, लड्डू से लेकर गुलाब जामुन तक जांच के घेरे में! बंगाल स्वीट्स और साई सुपर मार्केट से लिए सैंपल, अब लैब रिपोर्ट खोलेगी मिठास के पीछे मिलावट का राज, कारोबारियों में हलचल…

00 त्योहारी सीजन में मिलावट की आशंका पर खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच तेज, चार फर्मों का किया निरीक्षण…
00 नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे जाएंगे, रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई…


बिलासपुर,,, त्योहारी सीजन में मिठाइयों और खाद्य सामग्रियों की बढ़ती मांग के बीच मिलावट पर अंकुश लगाने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शहर में निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है! इसी कड़ी में 30 अक्टूबर को अभिहित अधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के प्रमुख खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया… इस दौरान कुल चार फर्मों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए…


कार्रवाई के दौरान टीम सबसे पहले जरहाभाटा स्थित बंगाल स्वीट्स पहुंची… यहां प्रतिष्ठान में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करते हुए बेसन लड्डू और बूंदी लड्डू के आधिकारिक नमूने लिए गए… इसके बाद टीम ने साई सुपर मार्केट का निरीक्षण किया… यहां खुले में बिक्री के लिए रखी लूज शक्कर और इंस्टेंट मिक्स गुलाब जामुन के नमूने संकलित किए गए…
विभागीय टीम ने अभियान के तहत अन्य प्रतिष्ठानों सहित कुल चार फर्मों का निरीक्षण किया…इस दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखने के संबंध में कारोबारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए…


अब लैब रिपोर्ट खोलेगी गुणवत्ता का राज…


निरीक्षण के दौरान लिए गए सभी खाद्य नमूनों को मानक परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है! प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट या मानकों का उल्लंघन पाया जाता है! तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी…
खाद्य विभाग का कहना है! कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्राथमिकता है! त्योहारी सीजन में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की खपत बढ़ने के कारण निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा… अब सभी की निगाहें प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं! जिससे पता चलेगा कि बाजार में बिक रही खाद्य सामग्री गुणवत्ता के मानकों पर कितनी खरी उतरती है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *