ब्रेकिंग

हेल्थ डिपार्टमेंट के दिवाली पूर्व जांच का ये हाल, 15 दिन से जिल के भर के नर्सिंग होम, क्लिनिक व पैथोलेब में निरीक्षण का दहनारो रिजल्ट कहा गए कहु नही का लाये कछु नई टाइप…!

बिलासपुर,,,, पिछले 15_17 दिनों से जिले के अलग अलग इलाकों में नर्सिंग होम, पैथोलेब, समेत अन्य चिकित्सा संस्थानों की जांच के लिए स्वास्थ महकमे की टीमे धड़ाधड़ धाड तो मार रही है! पर हालात कहा गए… कहूँ नहीं… का लाए कुछु नहीं… टाइप है!


पिछले 1 सप्ताह से CGDNA के पास लगातार कॉल आ रहे है! कि तखतपुर, कोटा, मस्तूरी, बिल्हा, इलाके के निजी चिकित्सा संस्थानों में कोई जाँच दल पहुंच रहा है!
शुक्रवार को CGDNA की टीम ने CMH0 शुभा गरेवाल से जब इसको लेकर चर्चा की… तो उन्होंने बताया… कि वो स्वास्थ विभाग की टीम है! जिन्हें उन्होंने नर्सिंग होम, क्लिनिक, पैथोलेब, समेत अन्य चिकित्सा संस्थाओं की जांच के लिए कार्यालय से भेजा है! ये टीमें नर्सिंग होमो में जांच कर रहे है! कि वहां योग्य डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ, टेक्नीशियन स्टाफ, है! या नहीं 1 डिग्री से कितने पैथोलेब चल रहे है! निजी नर्सिंग होमो में कमियां क्या है! पर पिछले 15_17 दिनों में प्रोग्रेस क्या है! कहा क्या कमियां खामियां पाई गई है! किन किन चिकित्सा संस्थाओं को नोटिस जारी किया गया है! खामियां पाए जाने पर कितने संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है! इसके संबंध में उन्होंने यह कहकर अनभिज्ञता जाहिर की… कि अभी रिपोर्ट नहीं आई है! एक दो दिन में रिपोर्ट मांगा कर अवलोकन कर इसकी जानकारी वे दे सकेंगी।

डॉ शुभा गरेवाल, सीएमएचओ बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *