
बिलासपुर,, त्योहारी सीजन और आम नागरिकों की सेहत को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है! इसी कड़ी में कलेक्टर एवं विभागीय नियंत्रक के दिशा-निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कोटा ब्लॉक और सीपत क्षेत्र के विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया.. इस दौरान मिठाइयों और खोवे की गुणवत्ता की जांच के लिए अलग-अलग प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए..
कोटा में अनुराधा स्वीट्स और गुड़िया स्वीट्स की जांच...
खाद्य विभाग की टीम ने करगी रोड स्थित अनुराधा स्वीट्स में पहुंचकर खोवा (मावा) का नमूना लिया। वहीं गुड़िया स्वीट्स से बेसन लड्डू और कुंदा के सैंपल संग्रहित किए गए… इसके बाद टीम ने सीपत क्षेत्र स्थित किशोर स्वीट्स का निरीक्षण किया, जहां से कुंदा का नमूना जांच के लिए लिया गया…
लैब रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई…
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी…
विभाग द्वारा संग्रहित सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है! अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट पर सबकी निगाहें टिकी हैं!रिपोर्ट में यदि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता मानकों के विपरीत पाई जाती है! तो संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी…
इन अधिकारियों ने संभाली कार्रवाई की कमान…
पूरी कार्रवाई अभिहित अधिकारी आर.आर. देवांगन, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीरसागर पटेल तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री अविषा मरावी और प्रतीक तिवारी की उपस्थिति में की गई…
खाद्य विभाग ने संकेत दिए हैं! कि जिले में मिठाई, खोवा और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा…
