ब्रेकिंग

सड़क किनारे बैठी गौमाता पर बेरहमीपूर्वक चढ़ा दी कार, भड़के विजयापुरम के रहवासियों और गौसेवकों ने ठोक-पीट कर चालक को किया सरकण्डा पुलिस के हवाले, की कार्रवाई की मांग…!

बिलासपुर ,,,, अरपा पार सरकंडा के विजयपुरम कालोनी से फिर सड़क किनारे बैठी गौ माता पर दिनदहाड़े सरेआम कार चढ़ाने का मामला सामने आया है! घटना से उतेजित गौ सेवकों और मोहल्लेवासियों ने आरोपी कार चालक को पकड़कर सरकंडा पुलिस के हवाले कर दिया है!


इस सीसीटीवी फुटेज में आप खुद देखिए कैसे सड़क के किनारे बैठी गौ माता पर बेखौफ ढंग से लापरवाही पूर्वक कार चढ़ाया गया है! इस हादसे में गौ माता के पैर बुरी तरह कुचल गए… घटना से उत्तेजित मोहल्लेवासियों और गौ सेवकों ने घटना पर विरोध जताते हुए… आरोपी कार चालक को पकड़कर सरकंडा पुलिस के हवाले कर कार्रवाई की मांग की है!

…000…

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है! हमने आरोपी चालक को पुलिस को सौंप दिया है! आरोपी ने अपनी गलती भी मान ली है! अभी FIR नहीं हुआ है! हम पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग करते है! ताकि फिर कोई गौ माता के ऐसी हरकत न करे…

सुनील गुप्ता विजयापुरम कालोनी बिलासपुर…

…000…

विजयापुरम कालोनी से सड़क किनारे बैठी गौ माता पर कार चढ़ाने की शिकायत आई है! मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है!

प्रदीप आर्य
टीआई थाना सरकंडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *