ब्रेकिंग

दिल्ली के रामलीला मैदान में NSUI के जिलाध्यक्ष रंजेश सिंह ने दिखाया बिलासपुरिया दम, SIR पर केंद्र को घेरा, सैकड़ों युवाओं के साथ भरी हुंकार, राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ NSUI की ताकत का कराया एहसास…

बिलासपुर,,, लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के मुद्दे पर दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में छत्तीसगढ़ NSUI के युवाओं ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई… 1 नवंबर को आयोजित विशाल विरोध प्रदर्शन में बिलासपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे सैकड़ों छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की… बिलासपुर जिले का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रंजेश सिंह ने किया… जबकि प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ NSUI के कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे…


SIR की पारदर्शिता पर उठाए सवाल…


मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर आयोजित प्रदर्शन में NSUI ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई…

संगठन का कहना था… कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से नहीं कटना चाहिए… गरीब, मजदूर, किसान, युवा और आम नागरिक अपने मतदान के अधिकार से वंचित न हों, इसके लिए पूरी प्रक्रिया में सावधानी बरती जानी चाहिए…


संविधान और मताधिकार से समझौता नहीं : रंजेश सिंह…


बिलासपुर जिलाध्यक्ष रंजेश सिंह ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत संविधान और जनता का मताधिकार है! संविधान का अनुच्छेद 19(1)(a) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा अनुच्छेद 326 वयस्क मताधिकार का संवैधानिक आधार प्रदान करता है!

SIR जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बेहद जरूरी है!लोकतंत्र केवल चुनाव कराने से मजबूत नहीं होता, बल्कि प्रत्येक नागरिक का चुनावी व्यवस्था पर विश्वास कायम रहने से मजबूत होता है!


राष्ट्रीय मंच पर दिखाई संगठन की ताकत…


रंजेश सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से सैकड़ों युवाओं का दिल्ली पहुंचना संगठन की एकजुटता और संघर्षशीलता का प्रमाण है!

NSUI छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ती रहेगी… रामलीला मैदान में छत्तीसगढ़ के युवाओं की यह भागीदारी लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का संदेश है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *