ब्रेकिंग

नही सुधरे सिम्स के हालात, फिर डॉक्टर की लापरवाही से नवजात की मौत का आरोप, मचा हंगामा, डॉक्टर पर बदजुबानी के भी आरोप

Spread the love

0 पीड़ित परिवार के फूफा ने कहा 6 बजे कह रहे थे शव को ले जाओ
0 11.30 बजे जब हंगामा हुआ मीडिया और 112 कि टीम आई तब कह रहे पीएम होगा, ऐसा क्यों

बिलासपुर। हाईकोर्ट की लगातार फटकार के बाद भी सिम्स के कुछ डॉक्टरो के कारण माहौल नही सुधर रहा। मामला नवजात बच्चे की मौत का है जिसमे परिजन एक लेडी डॉक्टर पर लापरवाही और दुर्व्यवहार का आरोप लगा रहे। वही प्रसूता की हालत भी गम्भीर बताई जा रही।
भाटापारा निवासी पीड़ित परिवार के फूफा अनिल भास्कर ने बताया कि बेलतरा निवासी सुमन पति त्रिलोक सूर्यवंशी को गत 13 जून को डिलीवरी के लिए सिम्स के जचकी वार्ड में भर्ती कराया गया। रात 12 बजे नवजात का जन्म हुआ माँ का दूध न उतरने पर उन्होंने वहां ड्यूटीरत लेडी डॉक्टर को इससे अवगत कराया तो उन्होंने लेक्टोजेंन पिलाने सजेशन ढिया। डॉक्टर की सलाह पर बच्चे को लेक्टोजेंन पिलाया गया इसके कुछ देर बाद बच्चे की तबियत बिगड़ने लगी उन्होंने डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने बिना देखे बिना चेक किये नॉर्मल है कहकर वापस भेज दिया, सुबह 6 बजे बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।

अनिल कुमार का कहना है कि रात 9-10 बजे तक बच्चा खेल रहा था, डॉक्टर ने जो पिलाने कहा जैसा सजेशन ढिया उन्होंने वैसा किया तो आखिर बच्चे की मौत कैसे हो गई। उन्होंने डॉक्टर पर यह कहकर लापरवाही का आरोप लगाया कि जब बच्चे को तबियत बिगड़ने पर उनके पास ले गए तो उन्होंने बच्चे को चेक तक नही किया। हो हंगामे के बाद जब 112 कि टीम और मीडिया पहुची तभी क्यो बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने की बात उनके द्वारा की गई। सुबह बच्चे की मौत के लिए पोस्टमार्टम के लिए क्यो नही कहा गया।

0000

अनिल भास्कर, पीड़ित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *