
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर कौशल परीक्षा के नाम पर प्रभावित लिपिकों की शानदार महा बैठक आज स्थानीय प्रार्थना भवन, बिलासपुर में प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई…
बैठक में कौशल परीक्षा से संबंधित गंभीर विषयों पर सार्थक चर्चा हुई… बैठक में विशेष अतिथि के रूप में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संतोष पाण्डेय (जिन्होंने हाईकोर्ट से श्रवण कुमार विरुद्ध छ.ग. शासन में लिपिक के पक्ष में पहला आदेश करवाया) शामिल हुए… उन्होंने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से प्रभावित लिपिकों की समस्याओं एवं शंकाओं का समाधान किया तथा उच्च न्यायालय में याचिका के पूर्व आवश्यक तैयारी एवं वांछित अभिलेखों की जानकारी प्रस्तुत की…

प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने संघ द्वारा किए गए प्रयासों और आने वाले समय में इस समस्या से पूरे लिपिक वर्ग को निजात दिलाने हेतु अपनी रणनीति से उपस्थित लिपिकों को अवगत कराया… जिसका सभी लिपिकों ने एकमत होकर संघर्ष में साथ देने का संकल्प लिया…
अधिवक्ता श्री पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में खुले मन से स्वीकार किया कि उच्च न्यायालय में जीत का मार्ग छ.ग. प्रदेश लिपिक संघ के सक्रिय मंच द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग को दिए गए ज्ञापन को ही आधार मानकर प्रशस्त हुआ…

इसके लिए उन्होंने प्रदेश नेतृत्व की खुली प्रशंसा की और भविष्य में भी इस लड़ाई में संघ का साथ और मार्गदर्शन देने के लिए तत्पर रहने का आश्वासन दिया…
ये पदाधिकारी एवं सदस्य रहे मौजूद…
मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष योगेश्वर भारती, प्रदेश महामंत्री हेमंत बघेल, उप प्रांताध्यक्ष सुमन्त यादव, नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रदीप तिवारी, वर्षा रानी चरण प्रांतीय सचिव, राखी कौशिक प्रांतीय सचिव, अमितेश तिवारी प्रांतीय सचिव, विभोर चतुर्वेदी प्रांतीय संयुक्त सचिव, जूही सोम जिला सचिव, जवाहर यादव रायपुर जिलाध्यक्ष, इकबाल अंसारी जिलाध्यक्ष सूरजपुर, प्रशांत पाण्डेय जिला सचिव, सुनील नायडू, सागर चौबे, अरविंद गहवई, रिंकू सोनी, आशा चंद्रा, रजनी राठौर, ब्रजेंद्र पाण्डेय, प्रशांत दुबे सहित जशपुर, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, अंबिकापुर, गरियाबंद, रायपुर, दरभा, बस्तर, जगदलपुर, सुकमा, मुंगेली, कोरबा, बलौदाबाजार, महासमुंद, मनेंद्रगढ़, गौरेला पेंड्रा मरवाही, सारंगढ़, रायगढ़, सक्ती, जांजगीर चांपा एवं बिलासपुर जिले के लिपिक बड़ी संख्या में शामिल हुए…
कार्यक्रम का संचालन उप प्रांताध्यक्ष सुमंत यादव एवं आभार प्रदर्शन जिलाध्यक्ष बिलासपुर प्रदीप तिवारी ने किया…
