
विलासपुर/ रायपुर/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब में देर रात फायरिंग की चौकाने वाली खबर है। कहा जा रहा कि सदस्यता न मिलने से नाराज युवक ने पिस्टल से गोली चला दी । मामले में पुलिस ने आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रेस क्लब में फायरिंग की इस वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी पलाश प्रेस क्लब में सदस्यता के लिए जोर आजमाइश कर रहा था पर जब सदस्यता नहीं मिली तो उसने पहले प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष और कार्यालय सचिव पर पिस्टल तानी थी। प्रेस क्लब की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
