ब्रेकिंग

10 निरीक्षक और 1 सहायक उपनिरीक्षक इधर-उधर, कोतवाली में तोप, विवेक को तोरवा तो किशोर को फिर सिरगिट्टी का प्रभार, रविशंकर को तारबाहर से सिविल लाइन का जिम्मा…!

बिलासपुर/ पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने 10 इंस्पेक्टरों व 1 सब इंस्पेक्टर की पदस्थापना मे फेरबदल का आदेश जारी किया है।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के तहत, निरीक्षक अजय साहू को जिला विशेष शाखा से थाना बिल्हा, विवेक पाण्डेय को कोतवाली से थाना तोरवा, सतीश रात्रे को रक्षित केंद्र से थाना तारबाहर और किशोर केवट को सिविल लाइन से फिर वापस थाना सिरगिट्टीह पदस्थ कर उनके कार्यक्षमता का इनाम दिया है। उनके सिरगिट्टी से सिविल लाइन आने के बाद लगातार बड़ी घटनाएं और वारदात हो रही थी, इसलिए उन्हें इस पर कंट्रोल करने फिर सिरगिट्टी भेजा गया है। वहीं, निरीक्षक टीआर नेताम को बिल्हा से कोतवाली, रविशंकर तिवारी को तारबाहर से सिविल लाइन और वाई.पी. सिंह को सिरगिट्टी से जिला विशेष शाखा भेजा गया है। निरीक्षक राजमणि सिंह को तोरवा से रक्षित केंद्र, अनिल अग्रवाल को जिला विशेष शाखा से चकरभाठा थाना और भावेश शाण्डिल्य को चकरभाठा से समंस-वारंट शाखा, डीएनए कार्यालय एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *