
बिलासपुर,,, मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिटी कोतवाली पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की… माता के विसर्जन के दौरान चेकिंग में दो युवकों के पास से धारदार चाकू बरामद किए गए… दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है! वहीं, हुड़दंग और आपराधिक प्रवृत्ति की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए 12 लोगों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया…
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, माँ दुर्गा विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया… इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई, जिसमें दो युवक धारदार चाकू के साथ पकड़े गए… पुलिस ने दोनों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 615/2026 और 616/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की है!
इसके अलावा, विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका और हुड़दंग पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से 12 अन्य लोगों के खिलाफ धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई… सभी को न्यायालय में पेश किया गया… यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक तिलेश्वर कुमार यादव के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए सतर्कता बरतने की बात कही है!
गिरफ्तार आरोपी…👇👇
01.प्रिंस साहू पिता प्रेम संतोष साहू उम्र 18 वर्ष निवासी गनियारी थाना कोटा
02. कमलेश केंवट पिता संजू केंवट उम्र 20 वर्ष निवासी गनियारी थाना कोटा
