
बिलासपुर/ रायपुर / भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 2028 के मद्देनजर डेमेज कंट्रोल के लिए छत्तीसगढ़ की नई तेजतर्रार प्रभारी स्मृति ईरानी को मैदान में उतार कार्यकर्ताओ के अंदर चुस्ती- फुर्ती भरने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने अपने पहले दो दिवसीय रायपुर दौरे पर जहाँ जमीनी कार्यकर्ताओं को ‘भाव’ (महत्व) दिया । वही मंत्रियों और बड़े नेताओं के प्रति बेहद सख्त’ (तेवर) दिखा स्पष्ट संदेश दिया कि अब ‘वीआईपी कल्चर’ नहीं चलेगा जमीन पर उतरकर काम करना होगा। मंत्रियों/सांसदों/विधायकों की बैठक में उन्होंने समन्वय की कमी, फोन न उठाने और कार्यकर्ताओं व जनता के काम को लेकर सख्त टिप्पणी करते हुए हिदायत दी।
नए प्रदेश प्रभारी ने पहले ही स्वागत में किसी भी प्रकार के वीआईपी तामझाम, मंच, बड़े होर्डिंग्स, ढोल-ताशों और गुलदस्तों को पूरी तरह से मना तो कर ही दिया था । अगुआई में आये नेताओं व कार्यकर्ताओं से भी दो टूक कह दिया कि स्वागत हो गया अब अपने-अपने बूथ पर जाइए और सोशल मीडिया व डिजिटल दिखावेबाजी के बजाय जमीन पर काम करे।
बाहर जमा करा लिए मंत्रियों के मोबाइल
बैठक के दौरान न सिर्फ मंत्रियों के मोबाइल बाहर जमा करा लिए बल्कि उनके गाड़ियों के काफिलों को भी गेट के बाहर रोक दिया गया। मंत्रियों को पैदल ही अंदर जाना पड़ा इतना ही नही उन्होंने संगठन कार्यालय के भीतर से अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा को भी हटवा दिया गया।
उतरे चेहरे, दिखी रुखाई
प्रदेश प्रभारी ने कामकाज के मिले फीडबैक के आधार पर मंत्रियों को ऐसी चेम्बर का मोह त्याग जनता के बीच जाने हिदायत दी, जिससे बैठक से निकलते वक्त कई नेताओं के चेहरे उतरे दिखे।
स्मृति ने दिया संदेश
नए और तेजतर्रार प्रदेश प्रभारी ने मिशन 2028
के लिए स्पष्ट संकेत दे दिया है कि पार्टी में गुटबाजी या व्यक्तिगत प्रभाव नही चलेगा सांगठनिक अनुशासन और जमीनी काम को ही तरजीह दी जाएगी। उन्होंने
सत्ता और संगठन में तालमेल की कमी, जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा, दिये गये टारगेट की आद्यतन स्थिति, लंबित परियोजनाओं के अब तक अधूरे होने, प्रभारी मंत्रियों के
कामकाज, केंद्र सरकार के योजनाओं के प्रचार-प्रसार के हालात को लेकर तल्खी जताते हुए नेताओ को जनता और कार्यकर्ताओं के बीच दूरियां खत्म करने दीपावली में (मिलन समारोह) आयोजित करने और फिजूलखर्च वाले तड़क भड़क स्वागत पर रोक लगाने निर्देश दिए।
रीलबाजी को लेकर दिखाए कड़े तेवर
पर्सनल कैमरामैन लेकर घूमने वाले नेताओं को अपने खुद का प्रमोशन करने के बजाए राज्य और केन्द्रप्रवर्तित हितग्राही मूलक योजनाओं का प्रचार प्रसार करने हिदायत दी।
लालफीताशाही पर लगाम लगाने हिदायत
प्रदेश प्रभारी ने नेता मंत्रियों के अफसर प्रेम को लेकर भी कटाक्ष किया कि इसके बजाय वे कार्यकर्ताओ की भवनाओं को समझे और जनहित में काम करे क्योकि चुनाव में कार्यकर्ता ही काम आएंगे और जनता ही जनार्दन होगी।
दो टूक कहा ये नोई चोलबे
प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, सहप्रभारी सिद्धार्थ शम्भूनाथ और प्रदेश संगठन प्रभारी कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक और शिकायत के आधार पर मंत्रियों को हिदायत दी कि अपने भाई- भतीजो व रिश्तेदारों को निज सचिव बनाने और गलत तरीके से लाभ पहुचाने का खेल बन्द करे कौन क्या कर रहा सबकी रिपोर्ट है इसलिए सार्वजनिक रूप से चेतावनी दी जा रही इसके बाद एक्शन होगा।
