
बिलासपुर/ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने आगामी दिवाली पर्व के मद्देनजर आमजनमानस को मिलावटी मिठाइयों और खाद्य सामग्री से बचाने के दावे के साथ सतत अभियान चलाने ऐलान किया है!
विभाग की माने तो पर्व के दौरान होटलों, मिठाई दुकानों, और फैक्ट्रियों में सतत् अभियान चला कर धरपकड़ और कार्रवाई की जाएगी… इसके लिए विभाग ने अलग अलग टीम बनाकर अभियान चला लोगों को मिलावटी मिठाइयों और खाद्य सामग्री से बचाने कार्ययोजना तय करने की बात कही है! इसके तहत दुकानों से मिठाइयों और खाद्य सामग्रियों का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा… वही गंदगी और अनियमितता पाए जाने पर मौके पर ही कार्रवाई की जाएगी…!
