
बिलासपुर,,,, न्यायधानी बिलासपुर की हवाई सेवाओं के विस्तार और बेहतर विमान कनेक्टिविटी की मांग को लेकर शहरवासियों ने एक बार फिर आवाज बुलंद की… बिलासपुर एयरपोर्ट के रनवे को कम से कम 2800 मीटर तक विस्तारित करने और एयरपोर्ट को 4-सी श्रेणी का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आज राघवेंद्र राव सभा भवन से कलेक्टर कार्यालय तक उल्टा मार्च निकाला गया… मार्च में वरिष्ठ नागरिकों सहित शहर के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया…
रनवे विस्तार से बड़े शहरों तक कनेक्टिविटी की उम्मीद…
प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग है! कि बिलासपुर एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार कम से कम 2800 मीटर तक किया जाए… इससे एयरपोर्ट को 4-सी श्रेणी का दर्जा दिलाने की दिशा में मदद मिल सकती है!

और बड़े शहरों के लिए बेहतर हवाई सेवाओं का रास्ता खुल सकता है!शहरवासियों का मानना है! कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में भी बिलासपुर को लाभ मिल सकता है!
उल्टा मार्च निकालकर जताया विरोध…
हवाई सेवा की मांग को प्रमुखता से उठाने के लिए राघवेंद्र राव सभा भवन से कलेक्टर कार्यालय तक उल्टा मार्च निकाला गया…

इस अनूठे विरोध प्रदर्शन के जरिए आंदोलनकारियों ने बिलासपुर की हवाई सुविधाओं के विस्तार की जरूरत की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया… मार्च में वरिष्ठ नागरिकों और शहरवासियों की भागीदारी ने इस मांग को लेकर नागरिकों की चिंता और उम्मीदों को सामने रखा…
प्रशासन को सौंपा ज्ञापन…
मार्च के बाद जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर रनवे विस्तार सहित हवाई सेवाओं के विकास की मांग रखी गई… अब शहरवासियों की निगाहें प्रशासन और संबंधित विभागों की पहल पर टिकी हैं! लोगों को उम्मीद है!

कि बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे, ताकि न्यायधानी को बड़े शहरों से बेहतर हवाई संपर्क मिल सके और क्षेत्र के विकास को नई गति मिले…
