
बिलासपुर_बिल्हा,,,जिला सहकारी बैंक की बिल्हा शाखा अंतर्गत गुमा सेवा सहकारी समिति में लाखों रुपए के कथित वित्तीय घोटाले और चेकों में कूट रचना का मामला गरमा गया है! ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने मामले में निष्पक्ष जांच, संबंधित अधिकारियों के तत्काल निलंबन और गबन की राशि वसूली की मांग की है! उन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस की ओर से उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है!
चेकों में काट-छांट कर अधिक राशि निकालने का आरोप…
लक्ष्मीनाथ साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया कि गुमा सेवा सहकारी समिति में जिला सहकारी बैंक की बिल्हा शाखा के प्रबंधक लक्ष्मण कौशिक, सुपरवाइजर हितेश सलूजा और तत्कालीन समिति प्रबंधक दिवंगत शरद कुमार कश्यप की कथित सांठगांठ से चेकों में काट-छांट एवं कूटरचना कर स्वीकृत राशि से अधिक रकम निकाली गई… उन्होंने इसे शासन और किसानों की मेहनत की कमाई से जुड़ा गंभीर मामला बताया…
एफआईआर के बाद भी कार्रवाई पर सवाल…
श्री साहू के अनुसार, गुमा सोसाइटी के अध्यक्ष राम कुमार बरगाहा ने इस मामले में बिल्हा थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी… उन्होंने आरोप लगाया… कि राजनीतिक संरक्षण और प्रशासनिक दबाव के चलते अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है! उनका दावा है! कि आरोपी अग्रिम जमानत लेकर फिर उन्हीं पदों पर कार्यरत हैं! जिससे निष्पक्ष जांच और साक्ष्यों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं!
तीन प्रमुख मांगें, आंदोलन की चेतावनी…
कांग्रेस नेता ने लक्ष्मण कौशिक और हितेश सलूजा के तत्काल निलंबन, विशेष जांच टीम गठित करने तथा कथित गबन की पूरी राशि वसूलने की मांग की है! उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए… श्री साहू ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस किसानों और सोसाइटी पदाधिकारियों के साथ धरना-प्रदर्शन कर व्यापक आंदोलन करेगी… हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और जांच की आधिकारिक स्थिति स्पष्ट होना बाकी है!
