ब्रेकिंग

ज्वाली नाला तोड़फोड़ कांड में इतने बवंडर और फजीहत के बाद भी भवन शाखा अधिकारी की कुर्सी सेफ, पर सुधार के लिए नया फरमान

Spread the love


0 अब नही चलेगी नोटिस की दुकान, देना होगा दस्तावेजी प्रमाण
0 सभी जोन को अवैध निर्माण,
राजस्व वसूली और अतिक्रमण की निगरानी का जिम्मा

बिलासपुर। ज्वाली नाला कांड में हुई फजीहत के बाद बिलासपुर नगर पालिक निगम प्रशासन ने भवन शाखा अफ़सर को तो फिर बख़्श कर दिया, परन्तु राजस्व वसूली,अवैध निर्माण,अतिक्रमण की निगरानी के लिए जियोटेग फोटोग्राफ्स की जवाबदारी सौप दी। साथ ही जोन स्तर या भवन शाखा द्वारा समय सीमा में कार्यवाही न करने पर जवाबदेही भी तय कर दी।


जारी आदेश में संबंधित वार्ड के सहायक राजस्व निरीक्षक द्वारा वार्ड में राजस्व वसूली के साथ-साथ अवैध भवन निर्माण/अतिक्रमण के संबंध में निरीक्षण कर अपने जॉन के भवन इंजीनियर को रिपोटिंग करने पर संबंधित जोन नोटिस जारी करने, जोन स्तर पर नोटिस के संबंध में पृथक से रजिस्टर का संधारण करने और नोटिस के बाद भी कार्य बंद न होने पर जियोटेग फोटोग्राफ्स सहित एक सप्ताह के पश्चात् कार्यवाही हेतु नस्ती भवन अधिकारी भवन शाखा (विकास भवन) में प्रस्तुत करने निर्देश दिया गया है, साथ ही भवन शाखा अधिकारी को अंतिम नोटिस जारी करने और नोटिस के रिकॉर्ड को रजिस्टर में संधारित करने के साथ चेतावनी भी दी है, की यदि अब यह पाया जाता है कि जोन स्तर या भवन शाखा द्वारा समय सीमा में कार्यवाही नहीं की गई तो इसके लिए सम्बन्धित अफसर जवाबदेह होंगे। अतः समस्त जोन कमिश्नर, भवन अधिकारी एवं जोन के संबंधित उप अभियंता / सहायक राजस्व निरीक्षक उपरोक्तानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *