
बिलासपुर / भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) छत्तीसगढ़ ने पूर्व में होल्ड की गई जिलाअध्यक्षों की नियुकियों को तत्काल प्रभाव से बहाल करने का हवाला देते हुए 7 जिला- शहर अध्यक्षो की घोषणा कर दी हैं।

जारी सूची में मो. कासिम अंसारी जिला अध्यक्ष, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB), प्रशांत गोस्वामी
जिला अध्यक्ष, रायपुर, रंजेश सिंह क्षत्री को जिला अध्यक्ष, बिलासपुर ग्रामीण से समर्थ मिरानी जिला अध्यक्ष, बिलासपुर शहर, नागेश गुप्ता जिला अध्यक्ष, मुंगेली,उस्मान रजा को जिला अध्यक्ष, बालोद और रोशन सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का पभार सौंपा गया है। सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों से संगठन की रीति-नीति एवं संविधान के अनुरूप कार्य करते हुए छात्र हितों की रक्षा करने और संगठन को सशक्त, सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने कहा गया है।
