ब्रेकिंग

अच्छी खबर, अब तखतपुर और रतनपुर सामुदायिक केंद्र में भी होगा सोनोग्राफी टेस्ट, क्षेत्र के मरीजो और गर्भवती महिलाओं को मिलेगी सुविधा

बिलासपुर। यदि मशीनें सही चली तो रतनपुर और तखतपुर क्षेत्र के मरीजो और गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए अब बिलासपुर तक दौड़ नही लगाना पड़ेगा। सीएमएचओ ने इन दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए नई सोनोग्राफी मशीनें भेज दी है।
जांच की इस नई सुविधा के शुरू होने से जहां इन क्षेत्र के मरीजो और गर्भवती महिलाओं को अपने ही क्षेत्र के अस्पताल में सोनोग्राफी के जांच की सुविधा मिलेगी, उन्हें बिलासपुर तक इस जांच के लिए दौड़ नही लगानी पड़ेगी उनके किराए और शहर तक आने का खर्चा बचेगा वही जिला अस्पताल और सिम्स में इन दोनों क्षेत्रों के मरीजो के न आने से भीड़ कम होगी और यहां के बड़े सरकारी अस्पतालों का भी वर्कलोड कम होगा साथ ही सोनोग्राफी टेस्ट के लिए वेटिंग से भी आम मरीजो व गर्भवती महिलाओं को लम्बे इंतजार से निजात मिल सकेगी। बिल्हा सामुदायिक केंद्र में पहले से ही सोनोग्राफी टेस्ट की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। मस्तूरी और कोटा सामुदायिक केंद्र में नई बिल्डिंग और रेनोवेशन के बाद ये सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।


00
बुधवार को ही सोनोग्राफी की नई मशीनें रतनपुर और तखतपुर सामुदायिक केंद्र के लिए भेज दी गई है। अब वहॉ से जांच के लिए गर्भवती महिलाओं और आम मरीजो को बिलासपुर तक नही आना पड़ेगा उन्हें उन्ही के क्षेत्र में सोनोग्राफी टेस्ट की सुविधा मिल सकेगी।
डॉ प्रमोद तिवारी सीएमएचओ विलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *