ब्रेकिंग

आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर चोरहादेवरी में रक्तदान शिविर सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों ने रक्तदाताओं को सम्मानित कर दिलाई समाज सेवा की शपथ

Spread the love

बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर ग्राम पंचायत चोरहादेवरी में रामभवन चौक गणेशोत्सव समिति और बाड़ा चौक नवदुर्गा समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में 63 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिनमें महिलाओं की सहभागिता भी रही। इसके साथ ही हंसवाहिनी ब्लड सेंटर,के स्टाफ द्वारा ब्लड ग्रुप, वजन और हीमोग्लोबिन जांच की गई, इक्छुक रक्तदाताओं ने रक्तदान भी किया।विधायक प्रतिनिधि मनोज पटेल व जनपद सदस्य सुरेखा पटेल ने प्रमाणपत्र, हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान कर रक्तदाताओ को सम्मानित किया।

आयोजन में समिति से दीपक पटेल, अभिनय मौर्य, अभिषेक मौर्य, आशीष पटेल, वेदप्रकाश पटेल, दिलीप कश्यप, प्रवीण काछी, शशांक, लुकेश, रजनीकांत, पुरुषोत्तम काछी, अजय पटेल, नरेंद्र यादव, सुरेन्द्र गोस्वामी, कमलेश यादव, मनोज शिकारी मौजूद रहे और इसी तरह समाजसेवा करने संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *