
बिलासपुर। प्रतिबंध के बावजूद दिनदहाड़े काल बनकर शहर की सड़कों पर दौड़ रहे तेजरफ्तार ट्रक ने फिर सरकंडा थाने की चंद कदम की दूरी पर एसईसीएल गेट के पास एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी! जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया! राहगीरों ने मदद की और उसे अस्पताल में भर्ती कराया! यह पहली घटना नही हाल ही में सरकंडा अशोक नगर चौक में ऑटो चालक की लापरवाही से एक बाइक सवार युवक की मौत हुई ऑटो का आज तक पता नही चल रहा। जबकि आईटीएएस सिस्टम लागू होने के बाद पूरे शहर की सड़कों के सर्विलांस पर होने का दावा किया गया था, पर शायद ये ट्रफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नही बल्कि केवल चालानी कार्रवाई के लिए है ऐसा लगने लगा है।
हादसा सोमवार दोपहर एसईसीएल गेट के पास की बताई जा रही।बाइक सवार युवक सीपत चौक की ओर जा रहा था! तभी अंधाधुंध भाग रही ट्रक से बचने के चक्कर मे संतुलन बिगड़ने से वह बाइक समेत सड़क किनारे गिरकर बुरी तरह घायल हो गया और ट्रक चालक टूक सहित मौके से फरार हो गया! आक्रोशित भीड़ ने हादसे के बाद ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की इधर घायल बाइक सवार की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है! डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर बताया है।
सवाल यह उठ रहा कि नो एंट्री के बावजूद रेत से भरे ट्रेक्टर और बड़ी गाड़ियां शहर की सड़कों पर कैसे बिना रोक-टोक दौड़ रही ! ये सब ट्रफिक पुलिस और आईटीएएस की निगाह में क्यो नही आ रही ये समझ से परे है आखिर किसने कैमरों पर पट्टी बांध दी है।
हो चुका है गला कांड
शहर के बीच तेलीपारा में रसूखदार व्यवसायी के गोदाम के सामने गाड़ी का रस्सा फसने से एक अधेड़ की जान जाते जाते बच गई। जब दिन में भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है तो फिर ये भारी वाहन कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर व्यस्ततम तेलीपारा में घुसी कैसे। बावजूद इसके न तो वाहन चालक पर कोई कार्रवाई की गई न गोदाम संचलक पर क्या ये आईटीएएस का फेलियर और
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नही है। क्या दिन में भी चौराहों पर ट्रैफिक अमले की तैनाती नही है और है तो ये जानलेवा भारी वाहन शहर की सड़कों पर दौड़ क्यो और कैसे रहे ये सब जानते है।

अधिकारियों को इन मामलो की गंभीरता से जांच करनी चाहिए ताकि कोई अनाथ न हो किसी की मांग न उजड़े। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…
UncategorizedJune 18, 2026न लोटा न थारी फक्कड़ राम गिरधारी, अब ये हाल है सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस शासनकाल के हिट स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का…

