ब्रेकिंग

मंदिर और अस्पताल के बीच शराब की दुकान – चखने की मंडी, शराबियों के हुड़दंग और नँगई से जिला हॉस्पिटल के स्टाफ व पुराने बस स्टैंड के व्यापारियों में दहशत, हो चुका है मर्डर भी…!

0 कारोबारियो ने व्यापार ठप होने का हवाला दे भट्टी को अन्यत्र हटाने की मांग

0 कहा दुकान के सामने बैठ पैग बना चियर्स कर करते है गाली गलौच

बिलासपुर/ कभी यात्रियों को गंतव्य तक पहुचाने के लिए टिकट काटने और यात्रियों की प्रतीक्षा के लिए बनवाया गया पुराना बस स्टैंड परिसर उजाड़ और दारू अड्डे में तब्दील हो गया है। जिला अस्पताल और मंदिरों के बीच इस परिसर में देसी- विदेशी शराब दुकान, करीब पौन दर्जन चखने की दुकानें है। दृश्य डिस्पोजल,पानी पाउच के बिखरे चिथड़े के बीच ओपन बार जैसा है जहाँ चियर्स की गूंज के बीच डरे सहमे कारोबारी ठप कारोबार के बीच बैठे यहां से भट्टी को हटाने आवाज उठा रहे…!
पुराने बस स्टैंड का ये वही नशे की मंडी है, जहा नशेड़ियों के बीच दंगल रोज की बात है, यहां मर्डर तक हो चुका बावजूद इसके ये हाल है।


संभागीय जिला अस्पताल के बगल के इस परिसर के कारण पूरे हॉस्पिटल का माहौल दूषित और टेंशनियहा हो गया है, गांव- गांव से मरीज को इलाज के लिए लेकर पहुचने वाले ज्यादातर परिजन अपने मरीज को भर्ती कराने के बाद पीछे के बगल गेट से सीधे शराब भट्टी पहुँचकर नशापत्ति करने के बाद अस्पताल में उपद्रव और हुड़दंग मचा रहे जिससे डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारी और परिसर के कारोबारी सब हलाकान है।
परिसर के व्यवसायी भी हलाकान है, शराबी उनके दुकान के सामने ही महफ़िल जमा पैग बना चियर्स कर रहे। इसके कारण ग्राहकी ठप और वे हाथ पर हाथ धरे बैठे है। मना करने पर हाट हूट गाली गलौच कर ये लोग मारपीट पर उतारू हो जा रहे।
सुनिए ये क्या कह रहे …!

विजय आहूजा, जनसेवक
सुरेश आडवाणी, व्यवसायी
प्रदीप तोलानी, व्यवसायी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *