ब्रेकिंग

“हाईकोर्ट इलाके के पुलिसिंग का ये हाल… शेरे पंजाब परिवार ने पूर्व एल्डरमेन और उसके परिवार पर घर घुसकर किया जानलेवा हमला, पूर्व एल्डरमेन की हालत बिगड़ी उसके दो भाई भी घायल, मामला नाली विवाद का… खूनी हमले का वीडियो भी वायरल…

Spread the love

बिलासपुर । चकरभाटा के नगर पालिका परिषद बोदरी के
पूर्व एल्डरमैन और उनके परिवार पर जानलेवा हमला हुआ है। आरोप है कि ये हमला शेरे पंजाब ढाबा के संचालक पप्पू सरदार और उसके परिजनों ने किया है। घायल पूर्व एल्डरमेन और उनके भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, एल्डरमेन की हालत आईसीयू में गम्भीर बताई जा रही। इस वारदात के बाद बोदरी में तनाव का माहौल है ।

पुलिस के मुताबिक वारदात चकरभाठा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 की है। मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व एल्डरमैन राजकुमार यादव और उनके पड़ोसी अनिल शर्मा एवं आलोक शर्मा के बीच नाली सफाई को लेकर विवाद चल रहा, आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अनिल ने ढाबा संचालक पप्पू सरदार को मौके पर बुला लिया, पप्पू ने अपने परिवार के साथ यादव परिवार के घर में घुसकर लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला किया। जिससे लकवाग्रस्त राजकुमार को घातक चोट आई और उसकी हालत है गंभीर है ऐसा बताया जा रहा। वही राजकुमार के दो भाई राजेश और राजेंद्र को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने महिलाओं को भी नही बख्शा उनके साथ भी धरा झूमटी मारपीट की गई हमला कर घर में भी तोड़फोड़ की।
इस वारदात का खूनी वीडियो भी शोषल मीडिया में जमकर वाहरल हो रहा, जिसमे हमलावर घर घुसकर बेरहमी से मारपीट करते दिख रहे है, इस वीडियो के वायरल होने से हाईकोर्ट जैसे संवेदनशील इलाके के चकरभाठा थाने के पुलिसिंग के हालात भी खुलकर सामने आ गए।

राजेन्द्र यादव, चकरभाठा कैम्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *