ब्रेकिंग
Uncategorized

राजस्थान में हुए सड़क हादसे में, छत्तीसगढ़ के जरहागांव थाना प्रभारी श्री पैकरा की मौत

0 गुम इंसान की पतासाजी के लिए गए थे
0 परिजनों, परिचितों समेत पूरे इलाके में शोक

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

तखतपुर/ बिलासपुर/ पुलिस विभाग से एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है।शासकीय कर्तव्य के तहत गुम इंसान की पता-साजी करने राजस्थान पहुँचे जरहागांव थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा का एक सड़क हादसे में निधन हो गया।
राजस्थान में हुई सड़क दुर्घटना में थानेदार की मौत की खबर से मृतक के परिजनों, सह कर्मियों और शुभचिंतकों समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई, मृतक थानेदार श्री पैकरा ने एक जिम्मेदार, कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील पुलिस अधिकारी के रूप में अपने दायित्व और कर्तव्य का निर्वहन कर अपनी अलग पहचान बनाई उनके असामयिक निधन से पुलिस विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button