ब्रेकिंग

स्पा सेंटर वसूली कांड और पूर्व एएसपी के वायरल वीडियो में मची खाखी की फजीहत, आईजी ने  एसएसपी को दिए जांच के आदेश…

00 शिकायत पत्र के साथ पेनड्राइव संलग्न कर भेजा*

00 कहा जांच कर एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करें स्पष्ट अभिमत*


बिलासपुर,,,  स्पा सेंटरो से अवैध वसूली कांड को लेकर हुई फजीहत के बाद आईजी ने
शहर के पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल के खिलाफ एसएसपी को जांच के आदेश दिए है। उन्होंने एसएसपी से लगे गम्भीर आरोपो की जांच करा एक सप्ताह के अंदर अभिमत प्रस्तुत करने कहा है।
      
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज संजीव शुक्ला ने से 19 जनवरी को जारी आदेश में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह को
तत्कालीन अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल के सोशल मीडिया में चल रहे समाचार एवं वीडियो का
हवाला देते हुए कहा है कि
स्पा सेंटर वालों से पैसे की माँग करने के आरोप लग रहे जो बेहद गम्भीर है, इससे जुड़े प्रसारित वीडियो पेनड्राईव और आवेदकद्वय लोकेश सेन व अमन सेन का शिकायत आवेदन पत्र जिसमें सिविल लाईन थाना बिलासपुर द्वारा मासिक घन राशि न देने पर बिना कारण स्पा में चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली एवं बदनामी एवं व्यवसाय को नुकसान पहुँचाने संबंधी शिकायत की छायाप्रति संलग्न है, जो पूर्व में इस कार्यालय से पत्र क.मनि/बिला/पीए/शिपु/06/2026/एम-207-ए/2026, दिनांक 13.01.2026 को जाँच हेतु आपको भेजी गई है।



अतएव कृपया उक्त सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो में दृश्य व श्रव्य सामग्री तथा उक्त शिकायत पत्र में उल्लेखित तथ्यों के संबंध में गंभीरतापूर्वक जाँच कर तथ्यात्मक एवं वस्तुपरक जाँच प्रतिवेदन सुसंगत दस्तावेजों एवं अपने स्पष्ट अभिमत सहित 7 दिवस के भीतर आवश्यक रूप से अधोहस्ताक्षरकर्ता के नामजद उपलब्ध करावें ।
  आईजी श्री शुक्ला के इस आशय के जांच आदेश ने पूरे पुलिस विभाग में खलबली मचा दी है।
अब इस मामले का पूरा दारोमदार अपनी स्वच्छ और ईमानदार छवि वाले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जांच रिपोर्ट पर है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *