ब्रेकिंग

मच्छरों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए फॉगिंग और लार्वा कंट्रोल का दिख रहा असर, नाले- नालियों के जाम पानी मे तैरते दिखाई दे रहे मृत मच्छरों के झुंड

Spread the love
नाले – नालियों के जाम पानी मे दवा के छिड़काव से ऐसे मर रहे मच्छर

बिलासपुर। कहते है करने से होता है, हो भी रहा और दिख भी रहा, आप खुद इन तस्वीरों में देखिए मच्छरों पर नियंत्रण के लिए फॉगिंग और लार्वा कंट्रोल शुरू होने के बाद कैसे नाले- नालियों के ठहरे पानी मे मृत मच्छर तैर रहे है। जरूरत है सतत प्रयास और संसाधन की यदि यही सक्रियता रही तो शहरवासियों को मच्छरों के दंश से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।
मच्छररोधी दवाओं से फॉगिंग और लार्वा कंट्रोल का नतीजा है कि मच्छर ताबड़तोड़ मर रहे है, जाम नाले- नालियों में मृत मच्छरों के झुंड को देखकर इसके नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपाय और इसके परिणाम के इन तस्वीरों को आप भी देख लीजिए…

ये तस्वीरें बता रही है कि शहरवासियों को मच्छरों के दंश से निजात दिलाने के लिए प्रयास शुरू हो गया है,,, यदि इसी तरह मच्छरों पर नियंत्रण के लिए सतत प्रयास जारी रहा तो निश्चित तौर पर शहरवासियों को मच्छरों के दंश से निजात और राहत मिल सकेगी।

नगर निगम के फॉगिंग शाखा से रोजाना 20 फॉगिंग और 4 ऐंटी लार्वा मशीनें निकल रही है, इनमें से 15 मशीनें शाम को और सुबह 5 मशीनें तय रोस्टर के मुताबिक वार्डो में चलवाई जा रही है। ताकि हर दो से तीन दिन में मच्छरों पर मच्छररोधी उपाय कर उन्हें खत्म और नियंत्रित किया जा सकें।

आवश्यकता इस बात की है कि नाले- नालियों की ज़फाई कराकर गंदे जल जमाव को रोका जाए ताकि मच्छरों पर प्रभावी नियंत्रण के प्रयास का असर तेज हो और शहरवासियों को मच्छरों के दंश से निजात मिल सके।

ऐसे चल रहा प्रयास

प्रदीप विश्वकर्मा

हेड फॉगिंग यूनिट नगर निगम बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *