
बिलासपुर। 150 रुपए का बोलने पर 100 रुपए का पेट्रोल देने पर विरोध करने पर विवाद बढ़ा तो बाहुबली कर्मचारियों ने युवा कारोबारी को बेरहमी पूर्वक पीट डाला। मारपीट में युवक के पीठ समेत कई जगहों पर जख्म आए है इस हमले का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा निवासी लोकेश कुमार चावला (27) पिता दिलीप चावला का व्यापार विहार में ही ऑटो डील का काम है। गुरुवार रात वह दुकान बंद कर व्यापार विहार रोड के गुंबर पेट्रोल पंप पहुंचा उसके साथ गिरीश सोनी भी अपनी बाइक में पेट्रोल भराने गया था। वह अपनी बाइक में 100 रुपए और गिरीश की बाइक में 50 रुपए का पेट्रोल भरने बोला। आरोप है कि वहां मौजूद कर्मचारी ने मीटर में छेड़छाड़ कर केवल 100 रुपए का पेट्रोल डाला इसका करते हुए
लोकेश चावला ने कर्मचारी पर मीटर में छेड़छाड़ कर कम पेट्रोल डालने का आरोप लगाया, जिससे कर्मचारी भड़क गए और गाली-गलौज करते मारपीट करने लगे 7-8 कर्मचारियों ने उसे चारों तरफ से घेरकर पाइप और ईंट पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई ।
पारदर्शी हो नोजल पाइप
तकनीक का जमाना है, प्रशासन खाध विभाग और पुलिस को कुछ करना है नही तो कम से कम पेट्रोल पम्पो के काले पाइप को बदलवाकर पारदर्शी नोजल पाइप अनिवार्य करना चाहिए ताकि आम उपभोक्ताओं को ये शिकायत ही न रहे की पंप के कर्मचारियों ने कम डीजल पेट्रोल दिया है ऐसे लोगो की मांग है।
एक धन अन्य
मामले में हुई फजीहत के बाद आखिरकार सिविल लाइन पुलिस को एफआईआर दर्ज करनी पड़ी। वो भी ऐसा सिविल लाइन टीआई सुम्मत राम साहू ने बताया कि एक धन अन्य आरोपियों के खिलाफ 294, 323, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।



