
बिलासपुर । सरकार की तकनीक समझ मे नही आ रही।एक तरफ देश के प्रधानमंत्री पब्लिक से सोना न खरीदने अपील कर रहे । ऊपर से सोने का रेट आयबाय हो गया, छोटे कारोबारी तिलमिला रहे और इधर राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के सराफा कारोबारियो के लिए रायपुर के पंडरी में अत्याधुनिक जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की स्थापना के लिए 10 एकड़ भूमि का ऐलान कर रहे मरना छोटे कारोबारियों का है, सरकार की अपील ऊपर से सोने- चांदी के दाम में इजाफा उसके ऊपर ज्वेलरी पार्क की स्थापना का फंडा ट्रिपल इंजन की सरकार के डबल झटके ने उनके समक्ष रोजी- रोटी का संकट खड़ा कर दिया है।


वे सोच रहे कि जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की स्थापना दिवास्वप्न है या रोजी रोटी का संकट एक भयानक सच्चाई आखिर वे इसे क्या समझे।
अपील के बाद सोने के दाम और बढ़ गए, सोना- चांदी आमआदमी के सोंच से बाहर हो गया ग्राहकी ठप पड़ी है, बड़े- बड़े शो रूम सूने पड़े है ऐसे में उनकी क्या बिसात, ताउम्र वे इसी कारोबार से अपने परिवार का पेट पालते रहे अब वो करे तो क्या करे। क्योकि आमदनी हो न हो खर्चा तो रोज का है।



