
बिलासपुर/ अतिक्रमण अमले के कर्मचारियों के चप्पल और झाड़ू से सरेआम पिटाई का फोटो- वीडियो आया है। फुटपाथ कारोबारी महिलाओ ने जहा अमले पर गाली गलौज, मारपीट, तराजू लूटने और वसूली का आरोप लगाया, वही अमले के कर्मचारियों ने निगम व पुलिस प्रशासन के निर्देश पर की जा रही कार्रवाई के दौरान खुद पर हमला होने की बात कही है।

ये तस्वीरे बुधवार दोपहर टाउन हाल से मुंगेली नाका चौक के बीच की है। पिछले कई सालों से जिला मुख्यालय से लेकर जिला न्यायालय और जिला न्यायालय से लेकर उसलापुर ओवरब्रिज तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर पुटू, खेखसा, करील और फल- सब्जियों के दुकान और ठेले खोमचे लग रहे है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश और निगम व पुलिस प्रशासन के निर्देश पर निगम अमला फुटपाथ कारोबारियो को खदेड़ने निकलां, बताया जा रहा कि इसी बीच महिला कारोबारियो व निगम अमले के बीच जमकर गाली गलौच और मारपीट हुई जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।
कारोबारी महिलाएं और निगम कर्मचारी एक दूसरे पर गाली गलौज, बदसलूकी और मारपीट के आरोप लगा रहे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 19, 2026अतिक्रमण हटाने पहुचे निगम के तोड़ू दस्ते की सरेराह चप्पल और झाड़ू से पिटाई, महिला कारोबारियो और कर्मचारियों ने लगाए एक- दूसरे पर आरोप…
UncategorizedAugust 19, 2026न्यायधानी के तहसील में कांडो का नवाचार, साढ़े 17 करोड़ के फर्जी सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद अब लू – मुआवजा फर्जीवाड़े के जांच के आदेश से फिर गर्माया माहौल…!
UncategorizedAugust 19, 2026तू न सम्हाले तो हमे कौन…! मामला राष्ट्रीय पर्व के दौरान नगर विधायक के समर्थकों के अपमान का, मामले में अब तक पार्टी – संगठन किसी ने नही लिया संज्ञान…? उठ रहे सवाल…
UncategorizedAugust 18, 2026सेंट्रल जेल के बाद बाल संप्रेक्षण गृह भी हुआ मुन्नी की तरह बदनाम, चौकीदार की हत्या से उबरे नही अब स्वतंत्रता दिवस के दिन लाये गए दुष्कर्म के आरोपी किशोर की वॉशरूम में फंदे पर लटकती मिली लाश…!



