ब्रेकिंग

SECL ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर लगाए 80 पौधे, CMD श्री दुहन ने कहा पौधरोपण केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है…

Spread the love

0 सीएमडी ने कहा खनन के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी एसईसीएल प्रतिबद्ध

0 अधिकारियों – कर्मचारियो ने कहा हम करेंगे पौधों की देखरेख

बिलासपुर / 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने इंदिरा विहार कॉलोनी में 80 पौधों का रोपण किया गया।

एसईसीएल ने अपने सामाजिक सरोकार के तहत
स्वतंत्रता दिवस पर प्रकृति संरक्षण और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ जोड़ने का संदेश दिया है, पौधरोपण कार्यक्रम में SECL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन, निदेशक (तकनीकी-संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी-योजना एवं परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र, एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन, उपाध्यक्षागण – श्रीमती अनिता फ्रैंकलिन, श्रीमती इप्सिता दास, श्रीमती हसीना कुमार, श्रीमती विनिता जैन एवं श्रीमती शुभश्री महापात्र सहित मुख्यालय के विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


SECL CMD श्री दुहन ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि “80 वें स्वतंत्रता दिवस पर SECL परिवार ने इस हरित पहल के जरिये जनसामान्य को यह संदेश देने प्रयास किया है कि ये केवल पौधरोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का हमारा संकल्प है। विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करते हुए SECL सतत एवं उत्तरदायी खनन की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।”
उन्होंने कहा कि SECL ऊर्जा सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जैव-विविधता संवर्धन और हरित पहलों को भी समान महत्व दे रहा है। खनन क्षेत्रों में पुनर्वास, भूमि पुनर्विकास, पौधरोपण तथा इको-पार्क जैसी पहलों के माध्यम से कंपनी खनन के बाद भूमि को पर्यावरणीय एवं सामाजिक उपयोग के लिए विकसित करने की दिशा में कार्यरत है।
उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों ने इस अवसर पर पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *