ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर अमर समर्थकों के अपमान के मुद्दे ने पकड़ा तूल, नगर निगम के सभापति विनोद सोनी ने C.M और D.M को पत्र भेज कि दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग…

Spread the love

बिलासपुर,,,, स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पूर्व मंत्री विधायक अमर अग्रवाल के समर्थकों को अपमानित करने का मामला तूल पकड़ने लगा है ! नगर निगम के सभापति विनोद सोनी ने कलेक्टर, और मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर पूरे मामले से अवगत करा जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है! गौरतलब है! कि गत 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य आयोजन के दौरान पुलिस ग्राउंड के मंच पर हुए… अमर समर्थकों के अपमान का मामला सामने आया था… आरोप है! कि भाजपा के कोषाध्यक्ष का हाथ पकड़कर कर खींचने एक महिला पुलिस को धकेलने और एक पत्रकार के साथ बदसलूकी को लेकर मंच पर जमकर विवाद हुआ था… जनप्रतिनिधियो को बैठने के लिए कुर्सियां तक नहीं मिली… जिसको लेकर जमकर बखेड़ा हुआ… मंच पर जगह और कुर्सी न मिल पाने के कारण सभापति विनोद सोनी और कई जनप्रतिनिधियों को बैरंग लौटना पड़ा… इस अव्यवस्था को लेकर पूर्व एल्डरमैन मनीष अग्रवाल और जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सिंह ने भी खूब चिल्लाचोट मचाई थी….
अमर समर्थकों के अपमान का मामला मीडिया की सुर्खियों पर रहा..  इससे नाराज नगर निगम के सभापति विनोद सोनी ने कलेक्टर और मुख्यमंत्री को पत्र भेज पूरे घटनाक्रम और जन प्रतिनिधियों के अपमान का आरोप लगाते हुए… जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है!

पूर्व मंत्री भी हुए थे शिकार...


बिलासपुर में ही एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मंच के सामने कतार पर सीट न मिलने को लेकर पिछले दिनों नगर विधायक का भी कलेक्टर और अधिकारियों पर गुस्सा फूटा था… तब मुख्यमंत्री को मामले में हस्ताक्षेप करना पड़ा था…


लो कर लो बात….VIP सुरक्षा में भी फेल…


अब तक चर्चा ये थी… कि पुलिस और प्रशासन के अफसर केवल VIP सुरक्षा तक ही सीमित है! पर इस घटना ने ये साबित कर दिया… कि अब इनसे ये भी नहीं हो पा रहा…

                      …000…

बिलासपुर नगर निगम के सभापति विनोद सोनी ने राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान मंच पर आमंत्रित जनप्रतिनिधियों के अपमान का मामला बेहद संवेदनशील है! इसको लेकर मैने कलेक्टर और मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *