ब्रेकिंग

मद्रासी रेस्टोरेंट का रसोई गंदा, फ्रीजर में एक साथ रखा मिला वेज- नानवेज , फ़ूड सेफ्टी विभाग ने खामियां गिना की लाइसेंस निलंबित करने कार्रवाई…

Spread the love

बिलासपुर/ शहर के पुराना हाईकोर्ट के सामने संचालित मद्रासी रेस्टोरेंट में गन्दगी से अटी रसोई और वेज-नॉनवेज खाद्य सामग्री एक ही फ्रीजर में रखा पाए जाने पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रेस्टोरेंट का खाद्य लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की है।

बताया जा रहा कि फ़ूड सेफ्टी विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान न सिर्फ साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर असंतोषजनक जताया बल्कि फ्रीजर को चेक करने के दौरान वेज एवं नॉनवेज खाद्य सामग्री को एक साथ रखा पाया। टीम ने संस्थान के कूक और वेटर द्वारा ग्लव्स का उपयोग न करने, रेस्टोरेंट में नियमित पेस्ट कंट्रोल की व्यवस्था न होने, फ्रीजर की उचित साफ-सफाई न होने जैसी कई कमियां पाई गईं। टीम ने रेस्टोरेंट संचालक को साफ-सफाई और व्यवस्था बनाने निर्देश दिये है। फ़ूड सेफ्टी विभाग के अफसरो ने
खाद्य प्रतिष्ठानों की सतत जांच कर नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *