ब्रेकिंग

फिल्मी स्टाइल में चलती ट्रकों से तिरपाल काट खाद्य तेल की चोरी, 50 हजार का तेल लगा गए चोर…

Spread the love

बिलासपुर / चकरभाठा क्षेत्र से फिल्मी स्टाइल में चलते ट्रको से तिरपाल काट 23 टिन और पैकेटों से भरा दो कार्टून खाद्यतेल चोरी जाने का मामला सामने आया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपियो की तलाश कर रही है। बताया जा रहा कि वारदात चलते ट्रकों से की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक
लिंकरोड जैकब चाल निवासी ट्रांसपोर्टर रामस्नेही लोनिया पिता स्व.प्रीतम सिंह लोनिया ने शुक्रवार 14 अगस्त को
चकरभाटा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि
उन्होंने दाधापारा रेलवे रैक प्वाइंट से सामान
ट्रांसपोर्टिंग कर तय स्थानों पर पहुचाने का काम प्रकाश सिंह,शत्रुहन रात्रे को दिया था। इनमें से दो ट्रक रायगढ और एक ट्रक को ब्यापार विहार बिलासपुर के लिए रवाना किया गया। बताया जा रहा कि रोड खराब होने के कारण ट्रक धीरे -धीरे चल रहा था तीनों ट्रकों में CG 16CH9865 में 1600टीन,CG10BW 4316 में 1800टीन,CG11AQ 7906 में1100टीन एवं 400 काटुन किंग सोयाकंपनी का खाद्य तेल भरा था। दाधापारा रैक पाइंट से निकलकर मेन रोड सिरगिट्टी पहुंचने पर ड्रायवरो को पता चला कि ट्रक क्रमांक CG16CH9865 से 16 टीन खाद्य तेल CG10BW4316 से 5 टीन खाद्य तेल CG11AQ7906 से 2 काटुन खाद्य तेल चोर ट्रक के तिरपाल को काटकर कर ले भागे, चोरी गए तेल की कीमत करीब 50000 रूपये बताई जा रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *