ब्रेकिंग

मारपीट और अपहरण के मामले में एफआईआर दर्ज न करने पर तारबाहर थानेदार लाइन हाजिर, पुलिस दो लड़कों को पकड़ वारदात के बाद लापता घायल की कर रही तलाश…

Spread the love

0 कहा लापता हो गया घायल अतुल

0 आरोपी बता रहे रेलवे स्टेशन के पास छोड़ना, लेनदेन का विवाद आ रहा सामने

बिलासपुर/ मारपीट और अपहरण के मामले में एफआईआर दर्ज न करने पर तारबाहर थानेदार को लाइन हाजिर करने के बाद अब पुलिस दो लड़कों को पकड़कर वारदात के बाद लापता घायल की तलाश कर रही है।
पूरा घटनाक्रम गत 9 अगस्त को पुराने बस स्टैंड के पास की बताई जा रही है, साथ ही अभी तक कि पड़ताल में लेनदेन की बात सामने आ रही है। ग़म्भीर बात ये है की घायल अतुल केशरवानी नामक युवक लापता है।


बताया जा रहा कि लेनदेन को लेकर अतुल और दूसरे पक्ष के लड़कों के बीच मारपीट झगड़ा हुआ, इज़के बाद हमलावर घायल अतुल को बिठाकर रेलवे स्टेशन की ओर ले गए जिसके बाद से घायल अतुल लापता बताया जा रहा है। पुलिस ने अपहरण और मारपीट का मामला सामने आने पर दो युवकों को थाने में तो बिठा लिया है पर आहत का घटना के बाद से अतापता नही है अब पुलिस लापता घायल अतुल की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *