

बिलासपुर । सेंट्रल जेल के बाद न्यायधानी के बाल संप्रेक्षण गृह में भी व्यवस्था चरमरा गई है। चौकीदार के मर्डर और आरोपियो की फरारी के बाद अब एक 17 साल के एक किशोर आरोपी के वाशरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर से हड़कम्प मच गया है।
बताया जा रहा कि दुष्कर्म के मामले में निरुद्ध17 वर्षीय किशोर को स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ क्षेत्र के बाल संप्रेक्षण से यहां बिलासपुर बाल संप्रेक्षण गृह लाया गया था। मंगलवार को वाशरूम रूम के चौखट पर गमछे से उसकी लाश लटकती मिली। इस घटना ने एक बार फिर बाल सुधार गृह की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।




