ब्रेकिंग

नागपंचमी के साथ ही श्री व्यंकटेश मंदिर में झूला महोत्सव की धूम, झूले पर विराजे श्रीभगवान रोज सजाई जा रही आकर्षक झांकियां…

Spread the love

बिलासपुर/ न्यायधानी के सदर बाजार स्थित श्री व्यंकटेश मंदिर में नागपंचमी के पावन पर्व के साथ ही 18 दिवसीय झूला महोत्सव आरंभ हो गया । महोत्सव के पहले दिन मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान के साथ भगवानश्री को झूले में विराजित किया गया।
सुबह 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक करा भगवान को नवीन वस्त्र धारण कराकर राजश्री श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा संपन्न हुई। शाम 6 बजे भगवान श्री कृष्ण को आकर्षक ढंग से सजाए गए झूले पर विराजमान कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान के झूला दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा। झूला महोत्सव की यह परंपरा वेंकटेश मंदिर में पिछले कई वर्षों से चली आ रही है।

सावन के पावन महीने में आयोजित होने वाला यह उत्सव श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शाम 5 से 6 बजे तक रामायण पाठ होगा। इसके बाद शाम 7.30 बजे भगवान की आरती एवं स्त्रोत पाठ किया जाएगा। रात 8 से 9.30 बजे तक भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। धार्मिक कार्यक्रमों के समापन के बाद भगवान को भोग अर्पित किया जाएगा और लोरी सुनाकर शयन कराया जाएगा।श्रीकृष्णजन्माष्टमी तक आयोजित झूलाउत्सव
झूला महोत्सव की नयनाभिराम झांकियों को देखने और भगवानजी का दर्शन करने प्रतिदिन अंचलभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुँच रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *