ब्रेकिंग

टिकट वितरण में पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी म आरोप, भाजपा में मचा बवाल, पार्षद और पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 19 ने दिया इस्तीफा

Spread the love

बिलासपुर। टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा में असंतोष और बवाल शुरू हो गया। पार्षद व पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 19 लोगों ने पार्टी से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है।
पार्टी के 19 नेताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने से सुकमा जिले से भाजपा को बड़ा झटका लगा है।इन नेताओं ने टिकट वितरण में पारदर्शिता की कमी और पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है.
इस्तीफा देने वालो में…
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, पार्षद चंद्रिका गुप्ता, पार्षद शिल्पा मंडावी, दीपक नेताम, पार्षद अनिल मंडावी, लच्छू पोडियाम, ऋषभ गुप्ता, गौरव सिंह राठौड़, लक्ष्मी शर्मा, राजेश दास, मनीष सिंह, नुप्पो पोडिया, काजल देवनाथ, ललित गांधी, साहिल सिंह, अपर्णा देव शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *