ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व सीपत, कोटा, बिल्हा सिरगिट्टी में आबकारी विभाग की धाड़, 345 लीटर अवैध शराब समेत 5 आरोपी गिरफ्तार…!

Spread the love

बिलासपुर/ आबकारी विभाग की टीम ने स्वतंत्रता दिवस के शुष्क दिवस के पूर्व   5 आरोपियो को पकड़कर उनसे 345 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त किया है।

जिला स्तरीय उड़नदस्ता टीम ने सीपत नहरपारा के 30 वर्षीय सूरज वर्मा पिता अमर सिंह से 150 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, 25 वर्षीय निलेश खरे पिता संतोष से 160,कोटा गोबरीपाट निवासी संजय कुमार पात्रे पिता सुंदर लाल पात्रे से 18.5 लीटर, बिल्हा के ग्राम खम्हारडीह निवासी 44 वर्षीय कमल नेताम पिता खोलू नेताम से 8 लीटर, सिरगिट्टी क्षेत्र के ग्राम डडहा निवासी 62 वर्षीया रमशीला धुरी पति लखन लाल के कब्जे से 9 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने दावा किया है।
कार्यवाही के दौरान जिला स्तरीय उड़नदस्ता प्रभारी विशेश्वर साव, सहायक जिला आबकारी अधिकारी, वृत्त बिल्हा प्रभारी छबि लाल पटेल, वृ्त्त तखतपुर प्रभारी धर्मेन्द्र शुक्ला, वृत्त कोटा प्रभारी भूपेन्द्र जामडे, वृत्त सीपत प्रभारी तेलेस्फोर एक्का एवं समस्त हमराह स्टॉफ मौजूद रहे।
प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी ने मातहतों को अवैध शराब के विरूद्ध सतत कार्यवाही करने निर्देश दिये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *