ब्रेकिंग

जब शिक्षा विभाग को नही मिल पा रहा स्थाई मुखिया, तो कैसे दूर होगी खराब रिजल्ट की समस्या, तेरह माह में बदल गए 3 डीईओ, ऊपर से 30 लाख का हल्ला…?

0 कलेक्टर की चेतावनी का कैसे होगा असर, कैसे सुधरेगा शिक्षा का स्तर

0 प्रभारी dio भी 31 अगस्त को हो रहे रिटायर, फिर वही सवाल अब कौन बैठेगा हॉट सीट पर

बिलासपुर/ जिले के मुखिया खराब रिजल्ट पर नाराजगी जता शिक्षा व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दे रहे, जबकि हालात ये है कि जिले का शिक्षा विभाग आवक- जावक शाखा बनकर रह गया है। खंदक इस कदर है कि एक साल 1 माह में डीईओ अनिल तिवारी के जाने के बाद 3 डीईओ बदल गए, आलम ये है कि डीईओ दफ्तर में जिला शिक्षा अधिकारियों के लटक रहे डीईओ की सूची में 3 डीईओ के आने की तारीख तो दर्ज है जाने की तारीख का उल्लेख ही नही है, अभी जिन्हें डीईओ का प्रभार दिया गया है वे भी रिटायरमेन्ट की डेट 31 अगस्त के लिए दिन गिन रहे है। अब सवाल यह उठ रहा कि जब शासन – प्रशासन परमानेंट डीईओ नही तलाश पा रहा, ऊपर से 30 लाख का हल्ला मचा है, तो शिक्षा व्यवस्था सुधारने की घुड़की का कब तक और क्या कितना असर होगा सोचने वाली बात है…? शिक्षण सत्र 2025-26 के खराब परीक्षा परिणाम को लेकर पिछले दिनों कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शिक्षा विभाग के अफसरो की क्लास लेकर स्कूलो में शिक्षा का स्तर सुधारने चेतावनी दी थी,

सवाल यह उठ रहा कि ऐसे में स्तर सुधरेगा कैसे जब जिले भर की शिक्षा व्यवस्था का कमान सम्हालने वाले अफसर ही टिकाऊ और मजबूत नही है। गत अक्टूबर 2023 से जनवरी 2025 तक टीआर साहू जिले के शिक्षा अधिकारी रहे, उनके खिलाफ एसीबी का मामला रहा। उनके बाद जनवरी 2025 से जुलाई 2025 तक 7 माह डॉ अनिल तिवारी डीईओ रहे। जिन्हें शिकायतों और आरोपो के कारण हटाकर उनकी जगह विजय टांडे को 11-7 2025 को, 12-6- 2026 को रामेश्वर जायसवाल और डॉ अजय कौशिक को 20-7- 2026 को जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार देने का तो उल्लेख है पर कब तक रहे सूची में इसका उल्लेख नही है,,, कब तक वाले कालम में 3 नो डीईओ के नाम के आगे फूल सन्नटा है।
अब सवाल यह उठ रहा कि जब 11-7 – 2025 से 20-7- 2026 तक 1 साल में 3 डीईओ नही टिके तो आखिर व्यवस्था कैसे सुधरेगी रिजल्ट कैसे सुधरेगा ये बड़ा सवाल है…?

Author Profile

शैलेन्द्र पाण्डेय / संपादक / मोबाइल नंबर : 7000256145
शैलेन्द्र पाण्डेय / संपादक / मोबाइल नंबर : 7000256145
Latest entries